5:00 pm Tuesday , 1 September 2026
BREAKING NEWS

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: CJP आंदोलन से जुड़ी सभी FIR रद्द, 5 सितंबर का मार्च भी वापस।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: CJP आंदोलन से जुड़ी सभी FIR रद्द, 5 सितंबर का मार्च भी वापस।

नई दिल्ली 1 सितंबर।

सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन से जुड़ा बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आंदोलन से संबंधित सभी FIR को रद्द कर दिया है। इस फैसले के लिए सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 में दी गई शक्तियों का इस्तेमाल किया है।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान सरकार ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान 2873 ऐसे लोग पहुंचे थे जिनका क्रिमिनल रिकॉर्ड है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों ने प्रदर्शन के दौरान मारपीट या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, उन पर केस चलता रहेगा।

वहीं दूसरी तरफ, CJP ने भी बड़ा ऐलान किया है। CJP ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि 5 सितंबर को होने वाले प्रस्तावित मार्च की घोषणा वापस ली जा रही है।

CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि यह फैसला केंद्र सरकार की तरफ से मिले सकारात्मक भरोसे और आज कोर्ट द्वारा पारित आदेश को देखते हुए लिया गया है। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि विरोध करने वालों के मन में यह आशंका थी कि सरकार अपना वादा पूरा नहीं करेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस