12:08 am Monday , 31 August 2026
BREAKING NEWS

डंपर ने रिटायर फौजी की कार में मारी साइड, कार क्षतिग्रस्त

डंपर ने रिटायर फौजी की कार में मारी साइड, कार क्षतिग्रस्त
बिल्सी। नगर के बदायूं चौराहा के पास रविवार सुबह एक डंपर ने रिटायर फौजी की कार में साइड मार दी। हादसे में कार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कार सवार रिटायर फौजी सुरक्षित बच गए। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के निवासी रिटायर फौजी विजयपाल सिंह ने बताया कि वह एक सम्मेलन में शामिल होने के लिए अपनी कार से बदायूं जा रहे थे। रविवार सुबह बिल्सी नगर के बदायूं स्टैंड के पास पहुंचते ही एक डंपर ने उनकी कार में साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में काफी नुकसान हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। सीओ आलोक सिध्दू ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे करवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस