7:05 pm Thursday , 27 August 2026
BREAKING NEWS

नेपाल में भयंकर बाढ़ की सूचना के दृष्टिगत जनपदवासियों को किया गया सचेत

बदायूँ: 27 अगस्त। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शासन द्वारा अवगत कराया गया है कि नेपाल में भयंकर बाढ़ आने की सूचना प्राप्त हुई है, जिसका प्रभाव उत्तर प्रदेश में भी पड़ सकता है। नेपाल राज्य में उत्तर प्रदेश के भी व्यक्ति गए हुए होने की सूचना है। उन्होंने आम जनमानस को सूचित किया है कि यदि किसी परिवार अथवा रिश्तेदार एवं पड़ोस का कोई व्यक्ति नेपाल गया हो तो उसकी सूचना कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम बदायूँ के दूरभाष संख्या 05832-266052, मोबाइल नंबर 7505389289 एवं 7505395940 पर उपलब्ध कराने का कष्ट करें।
जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि नेपाल गए अपने परिवारजनों, रिश्तेदारों अथवा पड़ोस के व्यक्तियों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराकर प्रशासन का सहयोग करें, जिससे आवश्यकता पड़ने पर संबंधित व्यक्तियों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस