।
उझानी (बदायूं) 26 अगस्त ।
नगर में कल भगवान महाकाल की शाही पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। यह यात्रा पुरानी अनाज मंडी स्थित प्राचीन शिवराम मंदिर से शुरू होगी। इस आयोजन को लेकर शिवभक्तों में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
आयोजकों के अनुसार महाकाल की यह शाही पालकी यात्रा प्राचीन शिव मंदिर से प्रारंभ होकर साहूकारा , बिल्सी रोड, स्टेशन रोड होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। यात्रा के दौरान भगवान शिव के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो जाएगा। श्रद्धालु भगवान महाकाल की पालकी के दर्शन करते हुए यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा।
आयोजकों ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महाकाल की शाही पालकी यात्रा को भव्य बनाएं। साथ ही, श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का भी आग्रह किया गया है।




bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


