10:12 am Saturday , 22 August 2026
BREAKING NEWS

डी पॉल स्कूल में विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से टैलेंटिया (प्रतिभा) का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया

बिसौली। डी पॉल स्कूल में विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से टैलेंटिया (प्रतिभा) का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गायन एवं स्कूल के प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन बीसी, प्रधानाचार्या सिस्टर लिसी थॉमस, स्टाफ सेक्रेटरी दुर्गा शर्मा, हेड बॉय प्रखर वत्स एवं हेड गर्ल मान्या मिश्रा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक के बाद एक मनमोहक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की। जिसके अंतर्गत चारों हाउस से एक-एक प्रेरणादायक नृत्य प्रस्तुत किया गया। गायन की सुरमय प्रस्तुतियाँ, नाटकों की प्रभावशाली अभिनय शैली, भाषण की अच्छी प्रस्तुति तथा स्किट की हास्य- रचनात्मकता और चित्रकला की अद्भुत छलकियों ने कार्यक्रम को मनमोहक बना दिया। सभी प्रतियोगिताओं में सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सभी बच्चे आनंदित दिखाई दिए। इस अवसर पर डी पॉल स्कूल के प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन बीसी ने अपने संदेश में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभा समारोह जैसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे के भीतर कोई ना कोई विशेष प्रतिभा अवश्य होती है। आवश्यकता केवल उसे पहचान और उचित मंच प्रदान करने की है। टैलेंटिया केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानने, निखारने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त मंच है।

विज्ञापन एक्सप्रेस