4:54 pm Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

हरदासपुर में घर में निकले दो सांप, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के हरदासपुर गाँव में एक घर के भीतर अचानक दो सांपों का जोडा निकल आया। सांपों को आपस में उलझते और लड़ते देख ग्रामीणों में हडकंप मच गया। हरदासपुर निवासी अर्पित शर्मा ने बताया कि गांव की कुछ महिलाएं घर में कंडे (उपले) लेने गई थीं, इसी दौरान अचानक दोनों सांप बाहर निकल आए और आपस में लडने लगे।
सांपों को लड़ता देख ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। हालांकि,वन विभाग की टीम के पहंचने से पहले ही गांव के लोगों ने सावधानी पूर्वक दोनों सांपों को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें पास के जंगल में ले जाकर छोड दिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजद ग्रामीणों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बुधवार दापहर लगभग 1:00 बजे वायरल हुए इस वीडियो में दोनों सांपों के बीच की लडार्ड साफ देखी जा सकती है। सांपों के सुरक्षित जंगल में छोड़े जाने के बाद ही ग्रामीणों और परिजनों ने राहत महसूस की।

विज्ञापन एक्सप्रेस