बदायूं
कांवड़ सेवा में नजर आए विधायक बब्बू भैया, शिव भक्तों की सेवा में बांटे फल-जल और दवा
केशव गुप्ता
उसावां। दातागंज विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत उसावां में सोमवार को कांवड़ यात्रा मार्ग पर क्षेत्रवासियों द्वारा लगाए गए विभिन्न भंडारों एवं सेवा शिविरों में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने सहभागिता की। उन्होंने शिव भक्तों एवं कांवड़ यात्रियों की सेवा करते हुए श्रद्धालुओं को फल, शीतल जल, मिष्ठान, दवा एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित की।
इस दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग पर जगह-जगह लगे सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए भोजन-पानी और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की व्यवस्था की गई। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी सेवा शिविरों में पहुंचकर कांवड़ यात्रियों की सेवा में योगदान दिया।













विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल आस्था और भक्ति का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग, भाईचारे और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। शिव भक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है।
सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जा रहे प्रयासों की क्षेत्र में सराहना की गई। पूरे मार्ग पर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



