लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक BMW कार से 26 लाख रुपये नकद बरामद किए। पुलिस के अनुसार, BMW की डिग्गी में बने लॉकर से 500-500 रुपये के नोटों की 52 गड्डियां मिलीं।
नकदी के वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर BMW और स्कॉर्पियो को सीज कर दिया गया। तीन युवकों से पूछताछ जारी है तथा मामले की सूचना आयकर विभाग को भी दे दी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







