8:52 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

फतेहपुर में ऑनर किलिंग: भाई ने बहन की हत्या कर शव कुएं में फेंका

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि सगे भाई ने अपनी शादीशुदा बहन की हत्या कर उसका शव कुएं में फेंक दिया। बाद में आरोपी स्वयं थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतका रंजू यादव की शादी करीब डेढ़ माह पहले हुई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती का एक युवक से संबंध था, जिसे लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस