6:23 am Tuesday , 18 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी “पार्क के बाहर से उठी पैशन प्रो, अब चोर की तलाश में पैशन से जुटी पुलिस

उझानी “पार्क के बाहर से उठी पैशन प्रो, अब चोर की तलाश में पैशन से जुटी पुलिस”।

उझानी, बदायूँ 13 अप्रैल 2026।

शादी की दावत का मजा किरकिरा हो गया जब मोहल्ला भर्राटोला के आशीष कुमार की स्पोर्ट रेड हीरो पैशन प्रो को कोई शातिर चोर पार्क के बाहर से ही पार कर ले गया।

12 अप्रैल, रात 9 बजे के आस-पास आशीष अम्बेडकर चौराहा पार्क के पास दावत खाने गए थे। पेट पूजा करके लौटे तो देखा बाइक अपनी जगह से गायब। पहले लगा किसी दोस्त ने मजाक किया है। फिर खुद ही पूरी रात उझानी की गलियां नाप दीं, पर बाइक का कहीं सुराग नहीं।

थक-हारकर सुबह कोतवाली पहुँचे और तहरीर दी। पुलिस ने फटाफट FIR दर्ज की। अब केस की कमान उपनिरीक्षक राजेश प्रताप सिंह ने संभाल ली है। बोले आषीश “सोचा था दावत के बाद आराम से घर जाऊँगा, चोर ने मेरी ‘पैशन’ ही छीन ली।”

पुलिस अब CCTV खंगाल रही है और मुखबिरों को अलर्ट कर दिया गया है। उझानी में बाइक चोरों की ‘पैशन’ इन दिनों हाई पर है। जनता से अपील है कि दावत का लुत्फ लें, पर बाइक पर लॉक और नजर दोनों लगाकर रखें।

विज्ञापन एक्सप्रेस