उझानी- सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति को कुचलकर केंटर पलटा,मौत चालक गंभीर।
उझानी-बदांयू 16 अप्रैल।
बदांयू दिल्ली हाईवे पर बीती रात खाना खाकर घर से बाहर सडक किनारे टहल रहे गांव हज़रतगंज निवासी सतीश 50 पुत्र चंद्रपाल को सहसवान की ओर से आ रहे तेज रफ़्तार केंटर ने कुचल दिया जिससे सतीश की मौत हो गई। वही अनियंत्रित होकर केंटर भी पलट गया जिसमें जहांगीराबाद निवासी चालक रामनरेश 38 पुत्र छोटे लाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सतीश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया वहीं घायल चालक को राजकीय मेडिकल कॉलेज में एडमिट करा दिया गया है जहां उसकी भी हालत चिंताजनक बताई जाती है। सतीश की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







