11:45 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

*थाना कुंवरगाँव पुलिस की कार्रवाई: नाजायज तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

*बदायूं*

*थाना कुंवरगाँव पुलिस की कार्रवाई: नाजायज तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*
*केशव गुप्ता*
जनपद बदायूँ में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कुंवरगाँव पुलिस ने भी प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया है।
दिनांक 29.03.2026 को पुलिस टीम ने ग्राम इमलिया के पास से अभियुक्त मुस्लिम पुत्र मेहन्दी हसन निवासी ग्राम पडौलिया, थाना कुंवरगाँव, जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 01 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए।
इस संबंध में थाना कुंवरगाँव पर मु0अ0सं0 036/2026 धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। दिनांक 30.03.2026 को अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर विधिक कार्यवाही पूर्ण की गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस