8:52 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

*थाना कुंवरगांव पुलिस की कार्रवाई, 13 लोगों को शांति भंग में किया गिरफ्तार*

*बदायूं*
*केशव गुप्ता*

बदायूँ। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना कुंवरगांव पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने वाले 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहम्मद आजम, मुसाहिद हुसैन, नन्हा उर्फ हैदर, सोनू सिद्दीकी, उवैस मियां, चाँद मियां, जरीफुल, इकरार हुसैन, वाजिद उर्फ कल्लू, रामवीर, राजाराम, पिन्टू और जगदीश शामिल हैं।
सभी अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से पकड़कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने का संदेश गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस