वांछित दहेज उत्पीड़न मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
केशव गुप्ता
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार जनपद में वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जरीफनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
दिनांक 28.03.2026 को पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 88/2026 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज अधिनियम में वांछित अभियुक्त प्रदीप पुत्र वीरेशपाल उर्फ बृजपाल सिंह, निवासी ग्राम मदारपुर थाना जरीफनगर, बदायूँ को ग्राम मदारपुर के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
