6:48 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

तेल महंगा होने की आशंका से पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका के चलते ग्रामीण इलाकों में अफरातफरी का माहौल बन गया। शुक्रवार को पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और कई जगह लंबी कतारें लग गईं।

सबसे ज्यादा भीड़ सुजौली क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर देखी गई, जहां लोग बाइक, कार के साथ-साथ डिब्बों और गैलनों में भी पेट्रोल – डीजल भरवाते नजर आए।

भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था की स्थिति बन गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को लाइन में लगाकर ईंधन दिलाने की व्यवस्था कराई। पंप संचालकों का कहना है कि सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक ग्राहक पहुंचने से वितरण प्रभावित हुआ। वहीं प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सामान्य तरीके से ईंधन लेने की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस