7:21 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

मैंथा फैक्ट्री के सुरक्षा गार्डों की मौत पर परिजनों को उझानी पुलिस की जांच पर नहीं भरोसा

परिजनों ने एसएसपी आफिस पहुंच सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय से जांच कराने की लगाई गुहार।

बदांयू 29 जनवरी।

बदायूं जिले की उझानी कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में मेंथा फैक्ट्री के तीन सुरक्षा गार्डों की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और उझानी पुलिस पर भरोसा नहीं जताया। उनका कहना है कि सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय से जांच होनी चाहिए।

आज मृतकों के परिजनों ने एसएसपी आफिस पहुंच कर कहा पुलिस ने फैक्ट्री मालिक मनोज गोयल, नितेश गोयल और मैनेजर राकेश पर हत्या का केस दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तार नहीं किया है।

ज्ञात रहे कुंडा नरसिंह पुर गांव में भारत मिंट एलायड मैंथा फैक्ट्री में पिछले दिनों संदिग्धावस्था में सुरक्षा गार्डों जोगेंद्र यादव (30), भानु यादव (26) और विवेक यादव (28) की मौत हो गई थी ।

परिजनों का आरोप है कि तीनों की हत्या की गई है, जबकि पुलिस दम घुटने से मौत की आशंका जता रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने एसएसपी से गुहार लगाई कि उझानी कोतवाली से जांच हटवा कर सीओ सिटी को दी जाऐ। क्योंकि कुछ भाजपा के नेताओं के इशारे पर उझानी पुलिस काम कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस