5:42 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी – समाजसेवी, प्रोपर्टी डीलर सतीश शर्मा की पत्नी माधुरी शर्मा का निधन।

उझानी – समाजसेवी, प्रोपर्टी डीलर सतीश शर्मा की पत्नी माधुरी शर्मा का निधन।

उझानी-बदांयू 28 जनवरी।

उझानी थाना क्षेत्र के गांव जिरोलिया निवासी समाजसेवी व प्रोपर्टी डीलर सतीश चन्द्र शर्मा की पत्नी माधुरी शर्मा (65 )का बीती शाम 7 बजे हृदयगति रुकने से निधन हो गया।

बीती शाम 7 बजे माधुरी शर्मा को सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई,परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल आऐ बताते हैं चिकित्सक ने उन्हें साइलेंट अटैक पड़ने की जानकारी दी।

मृतका के पति सतीश शर्मा ने बताया कि पूर्णतया स्वस्थ माधुरी शर्मा को अचानक अटैक आने से मृत्यु हो गई। बीती रात से ही श्री शर्मा के नाते रिश्तेदारों सहित शुभचिंतकों का उनके निवास पर आना शुरू हो गया। व परिवार के सदस्यों को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। माधुरी शर्मा का अंतिम संस्कार आज दोपहर कछला गंगा घाट पर किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस