बिसौली। नगर के खादिम ए मौला सैयद अब्बास रिजवी ने एक वार्ता में बताया कि दरगाह-ए-आलिया नजफ-ए-हिन्द में हज़रत अली अलैहिस्सलाम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ‘जश्न-ए-मौलूद-ए-काबा’ का आयोजन 2 जनवरी को होगा। जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जनाब अली ज़ैदी साहब करेंगे। कई प्रख्यात शायर अपनी रचनाओं के माध्यम से मौला अली की शान में कसीदाख्वानी करेंगे¹।



इस मौके पर मुख्य रूप से मौलाना सैयद कलबे जव्वाद नकवी साहब की गरिमामयी मौजूदगी रहेगी। कार्यक्रम में तिलावत-ए-कलाम-ए-पाक और नात-ए-मुकद्दसा के साथ शुरुआत होगी, इसके बाद शायरों की कसीदाख्वानी होगी और विशिष्ट हस्तियों की शिरकत होगी। दरगाह ए आलिया के प्रशासक सैयद गुलरेज हैदर रिज़वी ने बताया कि आयोजन की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने तमाम चाहने वालों से अपील की है कि वह वक्त की पाबंदी के साथ इस मुकद्दस महफिल में शिरकत कर अपनी अकीकत का इजहार करें।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



