2:50 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

खुशखबरी -यूपी में बिजली कनेक्शन हुआ सस्ता, लेना भी हुआ आसान

बदांयू 1 जनवरी 2026।

उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। यूपी में अब नया बिजली कनेक्शन लेना पहले से सस्ता और आसान हो गया है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर सिंगल फेस की कीमत 6016 की जगह 2800 देनी होगी। थ्री फेस स्मार्ट प्रीपेड की कीमत 11342 की जगह 4100 रुपये देनी होगी। इस्टीमेट व्यवस्था समाप्त हो गई है। फिक्स चार्ज के जरिए कनेक्शन मिलेगा।

नई व्यवस्था के तहत, सिंगल फेज स्मार्ट प्रीपेड मीटर की कीमत 6016 रुपये से घटाकर 2800 रुपये कर दी गई है। वहीं, थ्री फेस स्मार्ट प्रीपेड मीटर अब 11342 रुपये की जगह 4100 रुपये में लगाया जाएगा। आयोग ने नए बिजली कनेक्शन के लिए एस्टीमेट प्रणाली को खत्म करते हुए फिक्स चार्ज लागू कर दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस