8:29 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

द जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बने प्रशांत जैन

बिल्सी। द जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पद पर प्रशांत कुमार जैन को मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश डी यादव की अनुशंसा पर किया गया है। संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर पत्रकारों एवं संगठन से जुड़े लोगों में हर्ष का माहौल है। प्रदेश सचिव डॉ. नीरज अग्निहोत्री ने श्री जैन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आशा है प्रशांत जैन के कुशल दिशा-निर्देशन में संगठन निरंतर प्रगति करेगा और प्रतिदिन नई ऊंचाइयों को छुएगा। इस मौके पर देव ठाकुर, अचिन शर्मा ,रमेश बाबू शर्मा, वंश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.