बदायूँ–कासगंज–बरेली में शामिल होंगे विभिन्न कार्यक्रमों में
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश 6 से 8 दिसंबर तक तीन जनपदों—बदायूँ, कासगंज एवं बरेली—के दौरे पर रहेंगे। उनके इस दौरे को लेकर तीनों जनपदों में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। यह जानकारी राज्य सूचना आयुक्त के ओएसडी शुभम अग्रवाल ने दी है।
कार्यक्रम के अनुसार 6 दिसंबर की प्रातः 6 बजे वे लखनऊ स्थित राजभवन कॉलोनी से बदायूँ के लिए प्रस्थान करेंगे और पूर्वान्ह 11 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस बदायूँ पहुँचेंगे। वहीं से अपराह्न 12 बजे बिल्सी में मोहल्ला नं.2 स्थित दिगम्बर जैन मंदिर के शिलान्यास समारोह में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात विवेक राठी, अधिवक्ता के निवास पर पहुंचकर स्थानीय प्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। शाम को पुनः बदायूँ पहुँचकर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
दौरे के दूसरे दिन 7 दिसंबर को प्रातः 10 बजे वे संभ्रांत नागरिकों से मुलाकात करेंगे, जिसके बाद दोपहर 2 बजे कासगंज जनपद के सोरों सूकर क्षेत्र में एक उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। वापसी के बाद शाम 6.30 बजे वे बरेली के लिए रवाना होंगे, जहां रात 7.30 बजे नगर निगम बरेली के मेयर उमेश गौतम के पुत्र के विवाहोपरांत प्रीतिभोज कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसके बाद वापस बदायूँ लौटकर विश्राम करेंगे।8 दिसंबर को बदायूँ में निर्धारित स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के उपरांत अपराह्न 3 बजे वे बरेली सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों और एक रिंग सेरेमनी समारोह में उपस्थिति दर्ज कराएंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद सायं पुनः बदायूँ लौटेंगे। राज्य सूचना आयुक्त के इस तीन दिवसीय दौरे को लेकर प्रशासन को सुरक्षा, प्रोटोकॉल एवं आवासीय व्यवस्थाओं को चाक–चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

