5:07 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

प्रधानमंत्री मोदी आज 9 करोड़ से अधिक किसानों को जारी करेंगे सम्मान निधि

उझानी बदांयू 19 नवंबर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 1:30 बजे पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे, जिसमें 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। प्रत्येक पात्र किसान को 2,000 रुपये की राशि मिलेगी ।

पीएम सम्मान निधि 19 नवंबर 2025
2,000 रुपये प्रति किसान मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु से यह किश्त जारी करेंगे।

कुछ किसानों की किस्त लंबित हो सकती है, जिनमें ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग, और लैंड रिकॉर्ड वेरीफिकेशन की कमी है।

पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ छोटे और सीमांत किसानों को मिलेगा, जिनकी आय का मुख्य स्रोत खेती है।

किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए यह देखे।

1. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
2. ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाएं और ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करें
3. अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक, और गांव भरें
4. पूरी जानकारी प्राप्त करें और अपना नाम देखें ।

विज्ञापन एक्सप्रेस