4:38 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

एनसीसी ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” का किया आयोजन

राजकीय महाविद्यालय आवास विकास, बदायूँ में एनसीसी 21वीं बटालियन के कैडेट्स ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एकता दिवस पर “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सभी कैडेट्स ने दौड़ लगाई, जिससे एकता और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया गया। यह आयोजन सरदार पटेल की एकता और भारत के एकीकरण में उनके योगदान को याद करते हुए किया गया, और युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से प्रेरित करने का प्रयास रहा।
प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर सभी कैडेट्स को दौड़ने के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से कैडेट्स में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और देशभक्ति जागृत होती है। एनसीसी के कार्यवाहक सीटीओ डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में देश की एकता के प्रति जागरूकता पैदा करना और उनके राष्ट्र प्रेम को बढ़ावा देना था। कैडेट्स ने इस दौड़ में भाग लेकर सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अनन्या मिश्रा, आराध्या मिश्रा, पवन यादव, अंजलि, मनु भारती, संध्या, काजल, विधि तोमर, हिना काजल, संध्या कुमारी, निशा, रूबी, पूजा यादव, आशी राणा, ओमेंद्र यादव, अरविंद सिंह, हर्षित यादव ,रोहित ,सक्षम सिंह, विजय सिंह, जय सिंह वर्मा, ऋषभ गौतम, आर्यन ,अभिषेक शाक्य, सिया तोमर, नेहा शर्मा आदि ने सक्रिय सहभागिता की।

विज्ञापन एक्सप्रेस