।
उझानी बदांयू 31 अक्टूबर।
युवा शक्ति का उत्सव सांसद खेल महोत्सव का कल महात्मा गांधी नगर पालिका इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर शुभारंभ केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा करेंगे।
भाजपा के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी ने बताया कि कल सांसद खैल महोत्सव को धूमधाम से मनाया जाऐगा। जिसका उद्घाटन केन्द्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार माननीय बीएल वर्मा करेंगे। बंटी ने बताया कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है स्वस्थ शरीर के लिए बच्चों को खेल आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युवाओं के लिए जिला स्तर पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर नई प्रतिभाओं को नया मंच प्रदान करने की दिशा में सांसद खेल महोत्सव आयोजित करा रहे हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



