11:25 am Friday , 21 August 2026
BREAKING NEWS

हनुमंत मान्टे0 स्कूल रिसौली में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती

बिल्सी – तहसील क्षेत्र के ग्राम रिसौली के हनुमंत मान्टे0 स्कूल में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती पर बच्चों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।इसके बाद स्कूल में गीत और निबंध आदि प्रस्तुत किए गए। समस्त स्टाफ ने पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए एवं उसके बाद बच्चों को उनके बारे में विस्तृत जानकारी दी व उन्हें बताया कि कैसे उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान दिया हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आकाशदीप, जितेंद्र सक्सेना,शनि सक्सेना,गोल्डी सक्सेना, सुनीता सक्सेना, देवकी देवी समेत सभी स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस