8:23 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

कछला में दो घरों से लाखों की नकदी सहित ज़ेवरात चोरी

।

उझानी बदांयू 27 अक्टूबर।

उझानी कोतवाली क्षेत्र में बैखोफ चोरों का आतंक जारी। बीती रात कछला में दो बंद घरों को अज्ञात चोरों ने खंगाल लिया। घरों से लाखों की नकदी सहित लाखों के जेवरात साथ लेकर निकल गये। अब पुलिस छानबीन में लग गई है।

जानकारी के अनुसार कछला के वार्ड नंबर 5 निवासी हर्ष पुत्र रवीन्द्र के घर का ताला तोडकर उसमें रखे ढाई लाख रुपए व झुमकी,दो अंगूठी,एक जंजीर सोने की, पाज़ेब व कमरबंद चांदी का चोरी कर निकल गये।

वही वार्ड नंबर 6 के नरेशपाल पुत्र कल्याण के घर का ताला तोड उसमें रखे 35 हजार रुपए नकद व एक टीका सोने का व एक जोड़ी पाज़ेब अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई।

ज्ञात रहे उझानी कोतवाली क्षेत्र में इस समय अज्ञात चोर पुलिस पर भारी पड रहे हैं। नगर में कई दिनों से लगातार चोरियां होने के बाद भी पुलिस किसी का वर्कआउट नहीं कर सकी। पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगना लाज़िमी है। अब कछला में चोरों ने घटना को अंजाम देकर साफ निकल गये। इंस्पेक्टर नीरज मलिक का कहना है चोरियों का जल्द ही वर्कआउट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.