11:56 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में वितरित हुआ अन्नकूट

बिल्सी। नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी गोवर्धन पूजा के साथ मंदिरों में भगवान गिरिराज जी महाराज का अन्नकूट का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। बताते है कि मंदिरों में आयोजित इस धार्मिक आयोजन का श्रद्धालुओं को पूरे साल इंतजार रहता है। इस दिन नगर और क्षेत्र के कई गांवों के मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद का वितरण होता है। जिसे पाने के लिय भक्तगण भारी संख्या मे पहुंचते हैं। इस दिन ज़्यादातर घरों मे शाम का भोजन नहीं बनता है। लोग इसी प्रसाद को खाते है। इसको तैयार करने में बाजार में उपलब्ध सभी हरी सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है। नगर के अलावा क्षेत्र के गांव वैन में सपा नेता सर्वेश यादव और उनकी पत्नी विजेता यादव ने शिव मंदिर में भगवान को अन्नकूट का भोग लगा कर प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान प्रसाद पाने के लिए यहां काफी भीड़ रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस