बदायूं। ब्लॉक सालारपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत ब्योर के मजरा सेमरमई में ग्राम पंचायत निधि से तालाब की बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जा रहा है। बाउंड्रीवॉल में पीला ईंटों का उपयोग होता देख ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बीडीओ से की। जांच में पाया गया कि पीला ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है, इसके बाद बीडीओ ने प्रधान और सचिव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। माना जा रहा है कि प्रधान और सचिव पर जल्द ही कार्रवाई की गाज गिरेगी।
कई दिनों से तालाब की बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसका निर्माण खुद प्रधान करवा रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बीडीओ नितिन कुमार से की तो शुक्रवार को बीडीओ टीम के साथ गांव पहुंचे। बीडीओ ने स्थलीय जांच की तो पता चला कि शासनादेश के विपरीत निर्माण सामग्री लगाई जा रही है। बीडीओ ने प्रधान को मौके पर बुलाया तो पूछने पर प्रधान ने जवाब दिया कि पीला ईंटेे ही लगाई जा रही हैं। इसके बाद बीडीओ का पारा चढ गया। बीडीओ ने प्रधान और सचिव को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर उनका जवाब मांगा है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

