6:09 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

विषाख्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास

थाना मूसाझाग क्षेत्रान्तर्गत गुलड़िया निवासी एक व्यक्ति द्वारा पुलिस कार्यालय के बाहर विषाख्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किये जाने पर अभियोग पंजीकृत किये जाने के संबंध में

आज दिनांक 24.09.2025 को थाना मूसाझाग क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं0 10 गुलड़िया निवासी एक व्यक्ति अर्पित उर्फ भोला पुत्र बाबू सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय,बदायूँ के सामने विषाख्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया जिसकों तत्काल उपचार हेतु पुलिस द्वारा मेडिकल कॉलेज बदायूँ में भर्ती कराया गया जहाँ उसके उचित उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया । जिसकी स्थिति सामान्य है । दिनाँक 19.08.2025 को वादी श्री रामभरोसे लाल पुत्र डोरी लाल निवासी गुलड़िया मूसाझाग द्वारा थाना मूसाझाग पर मु0अ0सं0 184/25 धारा 115(2)/333/351(2)/352 बीएनएस बनाम अर्पित उपरोक्त पंजीकृत कराया गया था तथा अर्पित की माँ के द्वारा भी विपक्षी गण रामभरोसे लाल उपरोक्त के विरुद्ध थाना मूसाझाग पर मु0अ0सं0 185/25 धारा 191(2)/190/115(2)/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया । इसी बात की रंजिश मानते हुए आज पुनः वादी श्री राम भरोसेलाल व अर्पित उपरोक्त के परिवारजन के मध्य विवाद हुआ था । अर्पित उर्फ भोला उपरोक्त द्वारा पूर्व मे भी आत्महत्या करने का प्रयास किया जा चुका है तथा इसके विरुद्ध पूर्व में भी 04 अभियोग पंजीकृत है । आज अर्पित उपरोक्त द्वारा विषाख्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास करने के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन्स पर मु0अ0सं0 462/25 धारा 226/351(2) बीएनएस बनाम अर्पित पंजीकृत किया गया है ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.