9:00 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

एम्बुलेंस ने दिया धोखा, इंसानियत ने निभाया साथ – पशु प्रेमी और पुलिस ने बचाई जान

बदायूँ जवाहरपुरी स्थित सुनीति पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पशु प्रेमी पेट्रोल डलाने पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति पेट्रोल पंप परिसर में लावारिस हालत में पड़ा हुआ है, जिसके सिर पर कीड़े पड़ चुके थे।

 

स्थिति गंभीर देखकर पशु प्रेमी ने तुरंत 112 पुलिस को सूचना दी और 108 एम्बुलेंस बुलाने का प्रयास किया। पुलिस मौके पर पहुँच गई, लेकिन एम्बुलेंस करीब एक की मशक्कत के बाद पहुँची। इस दौरान थाना सिविल लाइन क्षेत्र की जवाहरपुरी चौकी पुलिस ने लगातार एम्बुलेंस से संपर्क साधा।

 

काफी जद्दोजहद के बाद जब एम्बुलेंस आई तो व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन वहाँ भी लापरवाही देखने को मिली। अस्पताल कर्मचारी उस बदहाल व्यक्ति को हाथ लगाने से कतरा रहे थे। अंततः पुलिसकर्मियों ने खुद उसे स्ट्रेचर पर उतारकर वार्ड तक पहुँचाया।

 

इस पूरे घटनाक्रम पर पशु प्रेमी ने कहा – “जहाँ हम एक बेजुबान पशु को सड़ी हालत में सड़क पर नहीं छोड़ते, तो फिर इंसान को कैसे अनदेखा कर सकते हैं।”

विज्ञापन एक्सप्रेस