
उझानी बदांयू 22 सितंबर।
उझानी में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रबंधुओ ने ध्वजारोहण कर महाराजा अग्रसेन से बताऐ रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
मोहल्ला क़िला खेड़ा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आज सुबह अग्रवाल बंधुओं ने ध्वजारोहण कर महाराजा अग्रसेन के चित्र पर आरती उतारी। पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल समिति के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र कुमार गोयल, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार मित्तल, महामंत्री राजीव गोयल ने ध्वजारोहण करने के साथ ही महाराजा अग्रसेन के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया।
प्रवीण कुमार मित्तल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन की शोभा यात्रा आज शाम 4 बजे धूमधाम से निकाली जाएगी। इस मौके पर राजकुमार बंसल, कृष्ण अवतार मैमिया,अवनीश चंद्र गोयल, प्रदीप चंद्र गोयल,राजीव गोयल,अमोल गोयल, मुनीश चंद्र अग्रवाल,विश्नू गोयल, शुभम् अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






