हजरतपुर पुलिस द्वारा बल्वा व हत्या का प्रयास करने वाले 03 वाछिंत अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूं डा0 बृजेश कुमार सिहं के आदेशानुसार जनपद में अपराध/अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी हजरतपुर के कुशल नेतृत्व में थाना हजरतपुर पर पंजीकृत मु0अ0स0 134/25 धारा 191(2),191(3),190,131,115(2),352,351(3),109,324(4),132,221,बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.रामसरन 2. लालाराम पुत्रगण गंगा सिंह 3.मनोज पुत्र लालाराम निवासीगण ग्राम दुन्दी नंगला थाना हजरतपुर जिला बदायूं को मुखबिर की सूचना पर ग्राम उल्लहैता नंगला से गिरफ्तार कर माननीय न्ययालय के समक्ष पेश किया गया।
संक्षिप्त विवरण :-
दिनांक 29.08.2025 को थाना हजरतपुर क्षेत्र में ग्राम दुन्दी नंगला में द्वारा एक राय होकर जान से मारने की नियत से गाडी मे तोड फोड करना व लाठी डन्डो व ईटो से मारपीट कर गाली गलोच व जान से मारने की धमकी देना व लोकसेवक पर हमलाकर सरकारी कार्य मे बाधा उत्तपन्न करना तथा सरकारी अभिलेख छीनकर फाडदेना व सडक पर जाम लगाने के कारण थाना हजरतपुर पर अभियोगत पंजीकृत किया गया था। वाछिंत अभियुक्तगण 1.रामसरन पुत्र गंगा सिंह 2. लालाराम पुत्र गंगा सिंह 3. मनोज पुत्र लालाराम निवासीगण ग्राम दुन्दी नंगला थाना हजरतपुर जिला बदायूं को मुखबिर की सूचना पर ग्राम उल्लहैता नंगला से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम :-
1. उ0नि0 मुनेश कुमार।
2. का0 1669 कृष्ण कुमार।
3. का0 1381 सनी चौधरी।
4. का0 1959 आरिफ चौधरी।
5. का0 1460 अनुज कुमार।





bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






