आज दिनांक 01/09/2025 को उसहैत क्षेत्र में खाद बीज व्यापारी छवि गुप्ता रतनदीप गुप्ता के द्वारा एक बैठक कर नगर उसहैत में राजीव कुमार सिंह बब्बू भईया विधायक दातागंज के पुत्र अतेंद्र विक्रम सिंह अंकित भईया ब्लॉक प्रमुख दातागंज के समक्ष खाद बीज व्यापारियों की समस्याओं का एक ज्ञापन सौंपा गया ।
ज्ञापन में अंकित भईया से खाद बीज व्यापारीयों एवं समाजसेवी ध्रुव देव गुप्ता के द्वारा समस्या को संयुक्त रूप रखते हुऐ कहा गया की वर्षों से खाद बीज व्यापारी अपना व्यापार सकुशल करते आ रहे है वर्तमान में बदायूं जनपद के श्रीमान कृषि अधिकारी महोदय द्वारा अनैतिक तरह से व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है नियमों और मानकों को पूर्ण करने के निर्देश के लिये पूर्व से कभी अवगत नहीं कराया गया वर्तमान में सारे नियम और मानकों को पूर्ण करना खाद एवं बीज व्यापारियों के एकदम आसान नहीं है लगातार कृषि अधिकारी के द्वारा छापे मारी कर व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है हर व्यापारी वर्ग को अनैतिक तरह से दबाया जा रहा है और अभद्रता की जा रही है जिससे खाद व्यापारी वर्ग बहुत आहत है और व्यापार पर असर पड़ रहा है उसहैत कटरा खेड़ाजलालपुर आदि क्षेत्रों में भय का माहौल व्याप्त है व्यापारी शोषित हो रहा ज्ञापन के माध्यम से मांग रखी जाती है ।
उक्त विषय पर व्यापारियों की समस्याओं को गंभीर मानते हुए बदायूं से उसहैत परिक्षेत्र के विधायक पुत्र अतेंद्र विक्रम सिंह अंकित भईया ने व्यापारियों को आश्वस्त कराया कि व्यापारियों की समस्या का जल्द निदान कराने का प्रयास कराया जावेगा जल्द इस विषय पर माननीय राजीव कुमार सिंह बब्बू भईया विधायक जी से वार्ता कर खाद बीज व्यापारीयों को सहूलियत दिलाने का प्रयास होगा ।
मंच का संचालन ध्रुव देव गुप्ता मनु ने किया ।
इस अवसर पर
शिशुपाल भगवत शरण गुप्ता
छवि गुप्ता रतनदीप गुप्ता राजेश भारद्वाज मौज्जम खां जावेद अली खान सचिन अभय शिवओम साबिर हुसैन रामाअवतार चेतन श्याम अमन अचल एवं उसहैत कटरा खेड़ाजलालपुर आदि के खाद एवं बीज के व्यापारीगण दर्जनों की संख्या में उपस्थित रहे ।





bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

