उझानी बदांयू 16 अगस्त।
जिस पत्नी की हत्या कर शव गायब करने की कोर्ट द्वारा परिजनों संग 6 लोगों पर दर्ज रिपोर्ट में आज पत्नी अपने प्रेमी संग कोतवाली पहुंच गई बोली अब प्रेमी संग ही रहना है बताते हैं कि वह गर्भवती भी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी पांच साल पहले कासगंज के सिकंदरपुर वेश्य निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी गाजियाबाद में रहने लगे। वहीं युवती का मैनपुरी के रहने वाले एक युवक से आंखें दो-चार हो गई।
एक माह पहले वह युवक के साथ फरार हो गई। परिजनों ने कोर्ट के आदेश पर पति,सास, ससुर समैत 6 लोगों पर हत्या कर शव गायब करने का मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज करा दिया।
विवेचना सबइंस्पेक्टर रवेन्द्र चोधरी ने की आज युवती अपने प्रेमी संग कोतवाली पहुंच गई ओर कहा कि वह जिंदा है पति की प्रताड़ना से तंग आकर युवक के साथ चली गई। अब उसी के साथ रहना है। मां पिता के समझाने पर भी वह टस से मस ना हुई ओर प्रेमी संग ही रहने की कहने लगी बताते हैं कि वह इस समय गर्भवती भी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







