10:21 pm Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

मां तुझे प्रणाम- बच्चों में दिखा देश के प्रति जोश जज्बा ओर जुनून

उझानी बदांयू 15 अगस्त।

79 वें स्वतंत्रता दिवस पर देश के अमर शहीदों की याद में आज स्कूलों में जा रहे बच्चों में भी अजीब सा देश के प्रति जोश जज्बा ओर जुनून देखने को मिला।

आज घर से सज-धज कर स्कूल जा रहे दो नन्हे मुन्ने भाई बहन नव्या वार्ष्णेय उर्फ मिष्टी व युवराज उर्फ़ यूवी से पूछा कि आप आज सज-धज कर कहा जा रहे हैं तो तपाक से कहा मां भारती को प्रणाम कर अमर शहीदों को याद कर अपना 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने को स्कूल जा रहे हैं।
भले ही अभी पूर्ण रूप से उन्हें स्वतंत्रता दिवस की जानकारी ना हो मगर हाथों में तिरंगा लिए उन्हें इतना ज्ञान है कि आज मां भारती के अमर सपूतों को याद करने का दिन है बच्चों में गजब का उत्साह उमंग व देश के अमर शहीदों के प्रति आदर सम्मान दिखाई दिया।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस