
बदायूं में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार रात नरौरा, बिजनौर और हरिद्वार से कुल 5.52 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया, जो शुक्रवार दोपहर तक जिले में पहुंच जाएगा। मौजूदा जलस्तर 162.57 मीटर है, जो खतरे के निशान से 22 सेंटीमीटर ऊपर है। दातागंज तहसील के जटा, प्रेमीनगला, जसवंत नगला, ठकुरी नगला, रैपुरा समेत आठ गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट चुका है और ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

