कुंवर गांव ।ब्लॉक सालारपुर के पशु मित्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिसमें टीकाकरण का मानदेय बढ़ाने, कृत्रिम गर्भाधान का मानदेय बढ़ाने आदि जायज मांगो की मांग की गई कि उनके द्वारा क्षेत्र मेहनत और लग्न के साथ कार्य किया जा रहा है उनके द्वारा गौशाला की देखरेख , टैगिंग कार्य, निराश्रित गौवशों की देखरेख, टीकाकरण एवं बधियाकरण , बाढ़ राहत कैंप कृत्रिम गर्भाधान,पशुधन बीमा पशुपालन घटक केसीसी ,चारा एवं बीज वितरण के कार्य पैरावेट /मैत्री से कराए जा रहे हैं ।पशु मित्रों को मानदेय नियमित किया जाए पशु मित्र क्षेत्र में जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे हैं दुर्घटना बीमा जारी किया जाए बुधवार को सभी ने विकास भवन जाकर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, डॉ समदर्शी सरोज को ज्ञापन सौंपा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ समदर्शी सरोज द्वारा पशु मित्रों को भरोसा दिया गया कि उनकी मांगों को शीघ्र ज्ञापन को निदेशक पशुपालन विभाग लखनऊ तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा ।इस मौके पर पशु मित्र संघ ब्लॉक सलारपुर की अध्यक्ष संतोष यादव, महामंत्री धर्मवीर पाल एवं उनकी टीम उपस्थित रही।।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

