10:35 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

ईश्वर चन्द्र विद्यासागर (26.09.1820 – *29.07.* 1891)

*ईश्वर चन्द्र विद्यासागर*
(26.09.1820 – *29.07.* 1891)

ईश्वर चन्द्र विद्यासागर (Ishwar Chandra Vidyasagar) भारत के प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षा शास्त्री व स्वाधीनता सेनानी थे। वे ग़रीबों व दलितों के संरक्षक माने जाते थे। उन्होंने स्त्री-शिक्षा और विधवा विवाह पर काफ़ी ज़ोर दिया। ईश्वर चन्द्र विद्यासागर ने ‘मेट्रोपोलिटन विद्यालय’ सहित अनेक महिला विद्यालयों की स्थापना करवायी तथा वर्ष 1848 में वैताल पंचविंशति नामक बंगला भाषा की प्रथम गद्य रचना का भी प्रकाशन किया। नैतिक मूल्यों के संरक्षक और शिक्षाविद विद्यासागर जी का मानना था कि अंग्रेज़ी और संस्कृत भाषा के ज्ञान का समन्वय करके ही भारतीय और पाश्चात्य परंपराओं के श्रेष्ठ को हासिल किया जा सकता है।

*गूगल से साभार*

विज्ञापन एक्सप्रेस