बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात तेज रफ्तार सीएनजी टैंकर सड़क किनारे पीपल के पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक श्रीपाल (25), निवासी सुकटिया, बिनावर की मौके पर ही मौत हो गई। श्रीपाल शाहजहांपुर से गैस अनलोड कर उसहैत से लौट रहा था, तभी इस्लामगंज गांव के पास टैंकर बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
पुलिस ने घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



