5:23 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

महराजगंज में अनोखी शादी: प्रेमिका की मौत के बाद युवक ने शव से रचाई शादी, लिए सात फेरे

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक दिल दहला देने वाला और भावनात्मक मामला सामने आया है। निचलौल थाना क्षेत्र में रहने वाले सन्नी मद्धेशिया ने अपनी मृत प्रेमिका प्रियंका मद्धेशिया से उसकी मौत के बाद शादी रचाई। उसने प्रियंका को लाल साड़ी पहनाई, मांग में सिंदूर भरा, और मंगलसूत्र पहनाकर शव के चारों ओर सात फेरे लिए।

जानकारी के मुताबिक, दोनों का तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और 29 नवंबर को परिवार की रजामंदी से शादी होने वाली थी। मगर शनिवार रात किसी बात पर विवाद के बाद प्रियंका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

रविवार को अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, तभी सन्नी ने प्रियंका से शादी करने की इच्छा जताई। परिवार वालों ने अनुमति दी और पंडित को बुलाकर परंपरागत तरीके से शादी संपन्न कराई गई। इस दौरान मोहल्ले और दोनों परिवारों के लोग मौजूद रहे। यह घटना समाज और रिश्तों को सोचने पर मजबूर करने वाली है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.