3:30 am Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

हरविलास शारदा

हरविलास शारदा
(03.06. 1867 – 20.01.1955)

हरविलास शारदा भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज-सुधारक, न्यायविद और लेखक थे। वह बाल-विवाह प्रथा पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से, बहुचर्चित ‘शारदा ऐक्ट’ के प्रकल्पक थे। ‘शारदा बिल’ के नाम से प्रसिद्ध यह बिल सितंबर, 1929 में पास हुआ और 1 अप्रैल, 1930 से पूरे देश में लागू किया गया। वे ‘राय बहादुर’ और ‘दीवान बहादुर’ की पदवियों से अलंकृत थे। हरविलास जी समाज सेवा के क्षेत्र में आरंभ से ही अग्रणी थे। स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा स्थापित ‘परोपकारिणी सभा’ के सचिव के रूप में उन्होंने काम किया था। उनका सबसे प्रसिद्ध ग्रन्थ- ‘हिंदू सुपीरियॉरिटी’ है। इस ग्रन्थ में उन्होंने सप्रमाण सिद्ध किया है कि इतिहास काल में सभी क्षेत्रों में हिंदू सभ्यता अन्य देशों से बहुत आगे थी।

विज्ञापन एक्सप्रेस