7:20 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर

कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’
(29.05. 1906 – 09.05.1995)

सहारनपुर के निवासी कन्हैयालाल मिश्र हिन्दी के जाने-माने निबंधकार, कथाकार, पत्रकार तथा स्वतंत्रता सेनानी थे। जिन्होंने राजनीतिक और सामाजिक जीवन से संबंध रखने वाले अनेक निबंध लिखे हैं। ‘ज्ञानोदय’ पत्रिका का सम्पादन भी कन्हैयालाल कर चुके हैं। आपने अपने लेखन के अतिरिक्त अपने नये लेखकों को प्रेरित और प्रोत्साहित किया है। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ ने उन्हें ‘शैलियों का शैलीकार’ कहा था। कन्हैयालाल जी ने हिन्दी साहित्य के साथ पत्रकारिता को भी व्यापक रूप से समृद्ध किया। भारत सरकार ने उन्हें 1990 में चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस