7:03 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

हनुमान जयंती पर प्राचीन हनुमान मंदिर में हुई हनुमान जी की पूजा अर्चना, भोग लगने के उपरांत बांटा प्रसाद

बदायूं एक्सप्रेस

उघैती बदायूं:- विकासखंड इस्लामनगर के गांव करियाम‌ई में ऑटो स्टैंड पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर चैत्र मास की पूर्णिमा को हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में बूंदी वा हलवा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जहां भक्तों ने सर्वप्रथम राम भक्त हनुमान की पूजा अर्चना की और आरती के बाद बूंदी हलवा का भोग लगाया।बही रास्ते से आने-जाने वाले सभी राहगीरों को रोककर उन्हें बूंदी बा हलवा का प्रसाद वितरण किया गया।बहां पर मौजूद मंदिर के पुजारी मोनी बावा ने कहा कि भगवान के कार्यों में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।बही गांव निवासी सुरेश मिश्रा ने धार्मिक भावनाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी को धार्मिक कार्यों में भाग लेकर भगवान पर आस्था रखनी चाहिए।इस तरह के धार्मिक आयोजन में स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस मौके पर आयोजन कर्ता बंटी मीणा बा जितेन्द्र मीणा के अलावा ग्रामीण उपेन्द्र कुमार,बब्लू,हरकेश,लोकेन्द्र, सहित आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.