*********************—— उझानी बदांयू 6 मार्च। नगर के कछला रोड पर सीमेंट भरे ट्रक के पलटने से हलवाई चौक से घंटाघर तिराहे तक आवागमन प्रभावित रहा। कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए दोनों तरफ बांस की बल्लियां लगाकर रूट डायवर्ट कर दिया। ई-रिक्शा व बाइक सवारों को घूमकर गंतव्य तक जाने से परेशानियों का सामना करना पडा। ज्ञात रहे कि कछला रोड पर तीन दुकानों के सामने आज सुबह 4 बजे एक सीमेंट भरा ट्रक पलटने से निकलने को कम रास्ता बचा सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली पुलिस ने वाहनों को नखासा बाजार व स्टेशन रोड से निकाला। सडक पर बांस की बल्लियां लगाकर यातायात को पुलिस कर्मियों ने बामुश्किल रोका। कई बार पुलिसकर्मियों की लोगों से तू-तू-मैं-मैं भी हुई। सुबह से लगा रूट डायवर्जन दोपहर 12 बजे तक जारी रहा। पुलिस ने पहले दुकानों व सडक पर पड़े सीमेंट के कट्टों को दूसरे ट्रक में लोड कराया फिर दो क्रेन मंगाकर पलटे ट्रक को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। दोपहर 12 बजे पुलिस कर्मियों को ट्रक हटाने में कामयाबी मिल सकी, तब जाकर कछला रोड पर यातायात सुचारू हो सका।————******** राजेश वार्ष्णेय एमके।




bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



