8:25 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

शादी में डीजे पर डांस करते समय युवक की मौत, शव पीएम को भेजा

शादी में डीजे पर डांस करते समय युवक की मौत, शव पीएम को भेजा

बिल्सी। मंगलवार की रात एक शादी समारोह में डीजे पर डांस करते समय एक युवक की मौत हो गई। माना जा रहा है कि युवक को हार्ट अटैक आया है हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। युवक की मौत के बाद परिवार के लोगों में में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक नगर में कोतवाली रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में मंगलवार की रात एक शादी समारोह में डीजे बज रहा था। जहां पर स्टेज की डेकोरेशन का काम करने वाला युवक सुरेश (25) पुत्र बाबूराम जाटब निवासी मोहल्ला संख्या दो बिल्सी भी डीजे पर डांस कर रहा था। डांस करते समय अचानक से वह गिर गया। यह देख उसके साथ डांस कर रहे लोग घबरा गए। सुरेश को आनन-फानन में सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। डांस करते समय सुरेश की मौत की खबर सुनकर परिवार के लोग भी मौके पर आ गए। इधर पुलिस भी खबर सुनकर वहां पहुंच गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर का मामना है कि अभी तक जो जानकारी मिल रही है मैं यही कि मृतक युवक डीजे पर डांस कर रहा था संभावना है कि उसे हार्ट अटैक आया होगा। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.