6:02 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

जायद संकर मक्का बीज का वितरण हेतु शासन ने नामित की संस्था व कम्पनी

बदायूँ: 18 फरवरी। जिला कृषि अधिकारी जनपद के किसानों को सूचित करते हुए बताया कि वर्तमान में जायद संकर मक्का बुवाई का उचित समय चल रहा है, मार्च के प्रथम सप्ताह तक अनिवार्य रूप से जायद संकर मक्का का बुवाई करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि भुण्टे में दाना पड़ने के समय अधिक तापमान होने की दशा में परागण प्रक्रिया पर प्रतिकूल प्रभाव पडेगा, जिससे मक्का के भुन्टे में दाना पड़ने की सम्भावना बहुत कम या नगण्य होती है।
उन्होंने बताया कि उ०प्र० शासन द्वारा जनपद बदायूँ हेतु संकर मक्का के संसूचित प्रजातियों की विक्रय हेतु राष्ट्रीय बीज निगम, एच०आई०एल० एवं मै० न्यूजीबीडू सीड्स कम्पनी व संस्था को नामित किया गया है, यह कम्पनी व संस्था द्वारा जनपद के समस्त राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर स्टॉल लगाकर निर्धारित प्रजातियों की जायद संकर मक्का बीज का वितरण कराया जा रहा है।
उन्होंने कृषकों को सूचित किया कि इस संस्था व कम्पनी द्वारा संकर मक्का का बीज पूर्ण मूल्य में प्राप्त कर आवश्यक अभिलेखों सहित बिल की प्रति अपने राजकीय कृषि बीज भण्डार प्रभारी को उपलब्ध कराएं, जिससे डी०बी०टी० के माध्यम से अनुदान धनराशि सीधे कृषक के खाते में ट्रांसफर की जा सकें। जायद मक्का की कम्पनी/प्रजातियों में राष्ट्रीय बीज निगम- बायो-9544,मै० हिल इण्डिया लि० (एचआईएल) पूसा एचक्यूपीएम-1 (उन्नत), मै० न्यूजीबीडू सीड्स कम्पनी एनएमएच-920 है।
—- सौम्य सोनी

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.