2:54 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

सुंदरकांड पाठ के बाद हुआ ब्रह्मदेव महाराज पर विशाल भंडारा

वजीरगंज बदायूं
कस्बा वजीरगंज के हथरा रोड स्थित ब्रह्मदेव महाराज पर मोहल्ला वासियों के सहयोग से सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जहां कस्बा सहित क्षेत्र के गांव के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया
ब्रह्मदेव सेवा समिति के सदस्यों द्वारा हथरा रोड स्थित ब्रह्मदेव महाराज पर सुबह 8:00 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में महिला एवं पुरुषों ने अपनी सहभागिता निभाई सुंदरकांड पाठ के बाद फल एवं मिष्ठान का वितरण किया गया उसके बाद दोपहर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया भंडारे में कस्बा सहित क्षेत्र भर के लोगों ने भंडारे मैं बैठकर प्रेम पूर्वक प्रसाद ग्रहण किया वहीं महिला एवं पुरुषों के साथ-साथ बच्चों ने प्रसाद वितरण में अपनी पूर्ण निष्ठा के साथ सहभागिता की भंडारे का आयोजन दोपहर 1:00 बजे से शुरू होकर रात्रि 10:00 बजे तक चला रहा इस मौके पर आयोजन मंडल में डॉक्टर अनुराग मिश्रा संजू महाजन गुप्ता सौरभ मिनोचा सरदार सोनू मिश्रा शिखर मिश्रा किशन मिनोचा सनी मिनोचा डॉक्टर राम अवतार यादव प्रमोद गुप्ता बच्चन कोहली संजीव कोहली बंटी मौर्य सत्येंद्र कुमार शर्मा किशन मिनोचा कुलदीप सक्सेना के साथ-साथ लाली मिनोचा श्रद्धा मिश्रा के साथ-साथ अन्य महिलाओं एवं बच्चियों ने प्रसाद वितरण में बहुत ही निष्ठा पूर्वक श्रमदान के साथ-साथ आर्थिक दान भी किया जिनकी समाज में प्रशंसा हो रही है

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.