5:18 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

28 जून को मनाया जाएगा व्यापारी कल्याण दिवस

बदायूँ: 27 जून। उपायुक्त राज्य कर प्रभारी अधिकारी विजय कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस को व्यापारी कल्याण दिवस के रुप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। जनपद में यह कार्यक्रम 28 जून 2025 को सायं 04ः00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभाकक्ष में जिलाधिकारी बदायूं की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री (भारत सरकार) बी0एल0 वर्मा विशिष्ट अतिथि के रुप रहेंगे। कार्यक्रम में जनपद के पांच बड़े करदाताओं को राज्य कर विभाग बदायूं द्वारा सम्मानित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में बदायूं के व्यापारीगण, अधिवक्तागण व व्यापारिक संगठन के पदाधिकारी व सम्मानित सदस्य सम्मिलित रहेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.