6:08 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

सहसवान: ब्लॉक परिसर में दिव्यांगों को ट्राई साइकिलों का वितरण

सहसवान: ब्लॉक परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगों को ट्राई साइकिलों का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत
ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से कई जनहितकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। समाज के हर व्यक्ति को किसी न किसी योजना से लाभान्वित करने का काम सरकार कर रही है। कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों ने भी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि की ओर से 10 दिव्यांग लोगों को ट्राई साइकिलें प्रदान की गईं। इससे पूर्व सभी दिव्यांगों का फूल-मालाएं पहना कर स्वागत किया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार, तूफान सिंह, अंकित सक्सेना, सुरेन्द्र यादव, सचिन आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- डाo राशिद अली खान

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.