6:06 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

श्रुतिलेख एवं स्पेल बी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में सतेन्द्र सिंह एवं प्राथमिक में अनुभा पाल प्रथम विजेता घोषित

उसहैत विकास खंड स्तरीय श्रुतिलेख एवं स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन उसहैत स्थित जूनियर हाई स्कूल परिसर में किया गया।जिसमें विकास खंड में कार्यरत पांचों एआरपी के अलावा एक दर्जन से अधिक अध्यापकों की सहभागिता रही इस प्रतियोगिता में 159 उच्च प्राथमिक, प्राथमिक विद्यालय एवं संविलियन विद्यालयों के सौ से अधिक छात्रों ने भाग लिया
प्रतियोगिता समयानुसार शुरू और सर्व प्रथम स्पेल बी की परीक्षा कराई गयी जिसमें जूनियर वर्ग से एक,प्राथमिक वर्ग से एक संविलियन के जूनियर एवं प्राथमिक वर्ग से एक -एक छात्र ने प्रतिभाग किया उसके बाद श्रुतिलेख की प्रतियोगिता आयोजित की गई फिर दोनों की मैरिट तैयार करके जूनियर से सतेन्द्रसिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरासआदतगंज प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुर की अनुभा पाल संविलियन के जूनियरवर्ग में नगरिया भूरी के अभिषेक सिंह एवं संविलियन प्राथमिक वर्ग में उघौली विद्यालय के लवलेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और कमेटी द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त
चार छात्र छात्राओं को चुना गया जिन्हे जिले पर प्रतिभाग करने के लिए भेजा जाएगा कार्यक्रम में एआरपी अरुण कुमार शाक्य अजयपाल सिंह अकबर अली मुहम्मद अरशद श्यामबाबू के अलावा शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामसेवक वर्मा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लाक पदाधिकारी रत्नेश माधुरी श्रीकृष्ण शिवप्रताप सिंह जितेंद्र पाल सिंह योगेश दुबे देवेश दुबे तैयब अली खान आदि का सराहनीय सहयोग रहा

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.